About us

 crypticjava ब्लॉग किसका है ?


नमस्ते दोस्तों मेरा नाम सत्यम नेमा है। मै मध्य प्रदेश के छोटे से शहर पथरिया जिला दमोह का रहने वाला हूँ। मै अभी Student हूँ। मेरी पढाई कंप्यूटर विज्ञान विषय में चल रही है। 






crypticjava ब्लॉग क्यों बना ?


दोस्तों आप सभी को तो पता ही है की आज कल प्रत्येक कार्य टेक्नोलॉजी से जुड़ गया है अब ऐसे में कई सारे लोग ऐसे होते हैं जो इस टेक्नोलॉजी का उपयोग सही तरीके से नहीं कर पाते और बीच बीच में उन्हें कई समस्याओं का सामना भी करना पढता है। 

लेखन में रूचि होने के कारण और कंप्यूटर विज्ञान विषय में ज्ञान लेने के कारण हम  crypticjava ब्लॉग के माध्यम से आप सभी को आपके मोबाइल या कंप्यूटर/लैपटॉप को चलाते समय जो भी समस्या आ रही है उसका समाधान आर्टिकल और वीडियो दोनों रूप में आप तक पंहुचा रहे हैं और अगर आपको तकनीकी विषय में अन्य कोई भी समस्या आती है तो आप कमेंट करें और हमसे पूछे हम आपको उसके बारे में सम्पूर्ण  ज्ञान देने की पूरी कोशिश करेंगे और आपकी समस्या का समाधान करेंगे। 

जब मुझे कंप्यूटर / लैपटॉप चलाते समय कोई भी समस्या आती थी तो मै जैसे ही गूगल पर सर्च करता उस समस्या के बारे में तो मुझे पूरे आर्टिकल अंग्रेजी में मिलते थे और कई लोग एक छोटी सी  समस्या को बताने के लिए 1000 शब्दों का आर्टिकल लिख देते थे जिससे समय की बर्बादी होती थी। 

 अब मैंने सोचा मै भी तो कंप्यूटर विज्ञान विषय में पढाई कर रहा हूँ और मुझे भी तो इसका ज्ञान है क्यों ना मै अपने मित्रो के लिए एक वेबसाइट बनाऊ और उनकी  समस्या का समाधान हिंदी में दूँ और आप तक एक दम सटीक ज्ञान पंहुचा सकूँ। 

ब्लॉग का नाम crypticjava क्यों रखा ?

दोस्तों मै समझता हूं की आप सभी का ये प्रश्न जरूर है की ब्लॉग का नाम crypticjava क्यों रखा ? चलिए मै आपको आपके प्रश्न का उत्तर देता हूँ। 
आपने कंप्यूटर की प्रोग्रामिंग भाषा Java का नाम तो सुना ही होगा। मैंने ब्लॉग का नाम crypticjava इसलिए  दिया क्यों की मै इस ब्लॉग पर अपने कंप्यूटर विज्ञान की भाषा Java के विषय में पोस्ट डालकर लोगों को प्रोग्रामिंग सीखाने की कोशिश कर रहा था मैंने कई पोस्ट डाली भी 2-4 महीने बीत गए कुछ response नहीं मिल रहा था तभी मैंने Decide किया की अब मै इस ब्लॉग पर तकनीकी से सम्बंधित आने बाली समस्याओं के समाधान के बारे में आर्टिकल लिखूंगा और लोगो की समस्या का समाधान भी करूँगा। 

Comments