आधार कार्ड से क्या क्या लिंक है कैसे पता करे

 aadhar kard se kya kya link hai kaise pata karen  

आधार कार्ड से क्या-क्या लिंक  है, यह तो सभी जानना चाहते हैं। आज के समय में प्रत्येक दस्तावेज को आधार कार्ड के साथ जोडा जा रहा है, जैसे- पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक करना आदि । अगर आपका खाता बैंक में खुला  होगा तो बैंक वाले  बोलते हैं की आपके खाते पर होल्ड (hold) लगा है या कोई दिक्कत हो रही है। इसलिए  आप अपना आधार कार्ड खाते से लिंक  करवाइए। अब आपने आधार कार्ड को अपने खाते से लिंक तो करवा लिया  लेकिन आपको पता कैसे होगा की सच में आपका आधार कार्ड लिंक हुआ है या बैंक वाले ऐसे ही बोल  रहे हैं।

तो इस पोस्ट में हम आपको ऐसा ही तरीका बताने वाले हैं जिससे आप खुद चेक कर सकते हो की  आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है या नही। 

क्यों  किया जाता है आधार लिंक ?

पैन कार्ड के साथ आधार कार्ड लिंक कराया जाता है। बैंक खाते के साथ आधार कार्ड लिंक कराया जाता है। राशन कार्ड के साथ आधार कार्ड लिंक कराया जाता है। क्या आपने कभी सोचा है की  आखिर यह क्यों  कराया जाता है मैं बताता है  - पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक  इसलिए  कराया जाता है ताकि उस व्यक्ति की सभी details  सरकार के पास रहे। जैसे - आय का ब्यौरा।

एक व्यक्ति  केवल  एक बार पैन कार्ड और आधार कार्ड बनवा सकता है। आधार कार्ड से पता  लगाया जाता है की  वह व्यक्ति  कहा का रहने वाला  है? क्या काम करता है? उसकी संपत्ति  कितनी है?

बैंक खाते से आधार कार्ड इसलिए लिंक  कराया जाता है ताकि  वह व्यक्ति  उस बैंक का केवल   एक ही खाता खुलवा सके । जैसे- पहले  संयुक्त  खाता भी उसी धारक का था और सिंगल   भी उसी का। तो अब यह सब नही होता है। राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक  हो रहा है क्यो की  राशन सही व्यक्ति  के हाथो तक नही पहुच पाता था। आधार लिंक  से जिस व्यक्ति  को राशन मिलता है उसी का  फिंगरप्रिंट लगाया जाता  है। कोई दूसरा व्यक्ति  किसी व्यक्ति का राशन नही ले  सकता।


आधार कार्ड का उपयोग क्या है?

जब आधार कार्ड का system  नही था तो परिचय पत्र बनाए जाते थे, जिन्हें हम बोलते थे आईडी  प्रूफ। जो आईडी  का काम भी करता था और वोटर आईडी  का भी। अब वोटर आईडी  का भी सिस्टम ऐसा है की  जो 18 सा  का है उसका ही वोटर आईडी  बनेगा 18 से कम उम्र वालों  का कोई आईडी  प्रूफ नही था। इसलिए आधार कार्ड बनाया जाने  लगा जिससे हर व्यक्ति  की Details सरकार के पास है। किसके पास कच्चा मकान है, किसके पास पक्का मकान है, कौन राशन  लेता है, कौन नही  लेता है। सब की जानकारी सरकार के पास रहती है। तो चलिए जानते हैं की  हम कैसे देखें की  हमारा आधार कार्ड कहा-कहा लिंक  है। 

आधार  कार्ड से क्या क्या लिंक है ?

सबसे पहले  आपको UIDAI  की वेबसाइट पर जाना है।

 फिर आपको तीन  लाइनों  पर क्लिक  करना है, वहा पर आपको My Adhar के ऑप्शन  पर क्लिक  करना है। 

 उसके बाद आपको Adhar Services के ऑप्शन पर क्लिक  करना है। 

अब आपको Check Adhar / Bank Linking Status पर क्लिक करना है। 

बस उसके बाद आपको अपना आधार नंबर  डालना है, और कैप्चा  को सॉल्व करना है। 

आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगी वो ओटीपी  भरने के बाद आपको दिखने  लगेगा की आपका आधार कार्ड किस किस  बैंक से लिंक  है। 

 निष्कर्ष : अगर कोई भी बैंक वाला  आपसे बोलता है की  आप अपना आधार कार्ड लिंक  करवाइए तो आप पहले  चेक करके देख सकते हैं की  आपका आधार कार्ड लिंक  है या नही, और अगर कोई भी आपको बोलता है की  मैंने कर दिया  है आधार कार्ड लिंक । तो आप उसे चेक करके बता सकते हैं। 

 धन्यवाद।

तो दोस्तों आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आर्टिकल को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। 


Comments